सिवनी: ऑपरेशन मुस्कान अभियान: एसपी सुनील मेहता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में छात्रों को संबोधित किया
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सुनील मेहता ने छात्रों को संबोधित करते हुए बाल सुरक्षा, गुमशुदा बच्चों की तलाश, बाल श्रम उन्मूलन और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।