सिवनी: कोतवाली पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन करते ट्रक को किया जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 36 मवेशी बरामद
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने ट्रक को अवैध रूप से मवेशी परिवहन करते हुए पकड़ने की कार्रवाई की है। एसपी कार्यालय से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा यह ट्रक थाना क्षेत्र की सीमा से गुजर रहे था। तभी पुलिस ने दबिश दी और ट्रक को घेरा बंदी कर रोक लिया।