सिवनी: सिवनी में भाजपा कार्यालय पर एनडीए की जीत का जश्न, विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी में बिहार विधानसभा चुनाव में (एनडीए) को मिले भारी बहुमत के बाद जिले के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जीत का उत्सव मनाया। मौके पर उन्होंने झंडे-पोस्टर लगाकर ढोल-नगाड़े के साथ जश्न किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक दिनेश राय भी शामिल हुए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी।