सिवनी: जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर रजवाड़ा होटल में प्रेस वार्ता, विधायक कमल मर्सकोले ने दी जानकारी
Seoni, Seoni | Nov 14, 2025 सिवनी में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को रजवाड़ा होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने संबोधित किया। विधायक ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस आदिवासी समाज के इतिहास, संस्कृति और वीरता को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।