सिवनी: सिवनी में जिला स्तरीय स्वरोजगार समागम, 400 से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, 316 युवाओं का हुआ चयन
सिवनी के राशि लॉन, बारापत्थर में बुधवार को जिला स्तरीय स्वरोजगार समागम एवं रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, मुद्रा योजना, NRLM, आदिवासी वित्त विकास निगम सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 400 से अधिक हितग्राहियो को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए।