पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शंकरा नेत्र अस्पताल की आधारशिला रखी
पटना के कंकड़बाग में सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर. झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल की आधारशिला रखी। जन-निजी भागीदारी से बनने वाला यह नेत्र अस्पताल राज्य में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।