घोड़ाडोंगरी: धर्मपुर गांव में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
धर्मपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बुजुर्ग ने बीमारी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुर गांव में बीमारी से परेशान होकर धीरज मिस्त्री उम्र 60 साल ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।