घोड़ाडोंगरी: दूधावानी गांव में 10 साल के बालक द्वारा पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई
घोड़ाडोंगरी तहसील के दूधावानी गांव में 10 साल के बालक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह करीब 11बजे का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। रानीपुर थाने के एएसआई दीपक मालवीय ने बताया कि दूधावानी गांव में 10 साल के बालक विराट परते ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।