घोड़ाडोंगरी: कोयलारी गांव में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, 5 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव में सोमवार को 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कोयलारी गांव में 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में 5 लोग सीताकामथ गांव निवासी रेखा, सुनीता, प्रधुम्न एवं आमला निवासी रानी धुर्वे और अंकिता मोहबे घायल हो गए।