घोड़ाडोंगरी: सारनी में गणेश प्रतिमा के विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर बैतूल SP ने सतपुड़ा डैम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सारनी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने सोमवार शाम को सतपुड़ा डेम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाएं देखी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि सारनी के सतपुड़ा डेम का गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर बैतूल एसपी निश्चल झारिया निरीक्षण किया।