घोड़ाडोंगरी: कटासुर गांव में बीमारी से परेशान व्यक्ति द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई, चोपना पुलिस जांच कर रही है।
कटासुर गांव में मंगलवार को बीमारी से परेशान व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चोपना पुलिस में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटासुर गांव में बीमारी से परेशान झाम सिंह उइके ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।