घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
घोड़ाडोंगरी की धाराखोह नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का मंगलवार को शाहपुर एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह एवं घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ के एस उइके ने बताया कि नगर परिषद द्वारा धाराखोह नदी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है।