सिमरी: सिमरी में नशे में धुत पिता-पुत्र ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, थाने में केस दर्ज
Simri, Buxar | Jul 24, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुद्धीपट्टी गांव के वार्ड नंबर गुरुवार की रात्रि 11 में देर रात शराब के नशे में धुत पिता-पुत्र ने जमकर उत्पात मचाया। दोनों ने पहले ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 और गश्ती पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने छत से ईंट-पत्थरों की बारिश कर दी।