बदरा हाट बाजार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
कलेक्टर रत्नाकर झा ने सब्जी विक्रेताओं से सीधे संवाद कर जानी उनकी समस्याएं। सामने अधिकारी खड़े रहे, दुकानदार अपनी जगह बिल्कुल सहज अंदाज में बैठा रहा। किसी ने इसे आम आदमी और प्रशासन के बीच सहज संवाद की तस्वीर बताया। तो किसी ने कलेक्टर के जमीन से जुड़कर निरीक्षण करने के अंदाज की सराहना की।तस्वीर में दुकानदार की बेझिझक सहजता भी लोगों का ध्यान खींच रही है।
निरीक्षण के दौरान बाजार की व्यवस्था, सफाई और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए गए।
#Anuppur #bsp24news #RatnakarJha #CollectorAnuppur #MadhyaPradesh
Pushparajgarh, Anuppur | Sep 12, 2026