पाली: बालाबेहट पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल कस्बा निवासी अभियुक्त को सोने-चांदी के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार
Pali, Lalitpur | May 16, 2026 बालाबेहट पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बालाघाट निवासी अंशुल विश्वकर्मा को चोरी की 06 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 चूड़ी सफेद धातु, 01 पांचाली हार पीली धातु, 02 मंगल सूत्र पीली धातु, 02 टॉप्स, 01 नाक की कील पीली धातु व 19,940 रुपये नगद(कुल अनुमानित कीमत करीब 02 लाख 80 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया है। जहां पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा है।