करेड़ा: अपहरण कर रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित 5000 के इनामी बदमाश को करेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में वांछित आरोपित बन्ना नाथ को करेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर ₹5000 इनाम घोषित कर रखा था। यह जानकारी करेड़ा थाना पुलिस ने बुधवार शाम करीब 5.30 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।