करेड़ा: अलगवास में निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करते समय बल्ली टूटने से ऊंचाई से गिरी महिला मजदूर, गंभीर रूप से घायल
करेड़ा थाना क्षेत्र के अलगवास में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक निर्माणाधीन इमारत पर कार्य करने के दौरान बल्ली टूटने से एक महिला मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गई,हादसे में महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।