करेड़ा: करेड़ा में रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया, हायर सेंटर किया रेफर
करेड़ा में शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे रोड पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में एक बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया । हादसे में बाइक सवार अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।