मांट: कस्बा मांट की पुलिस चौकी के समीप चूड़ी वाली का पर्स हुआ चोरी
Mat, Mathura | Aug 19, 2026 म मीना कस्बा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चूड़ियों का फड़ लगाती है, मंगलवार देर शाम उसके फड़ पर गिहारा बस्ती का एक किशोर आया,और मीना का पर्स चुरा ले गया,बताया गया कि पर्स में करीब चार हजार रुपये थे।मीना ने ही परिजनों की मदद से आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया,घटना की जानकारी मिलने मंगलवार की देर रात बड़ी तादाद में भीड़ कस्बा पुलिस चौकी पर एकत्रित हो गई