जांजगीर: जांजगीर-चांपा में म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, बैंक कर्मचारी सहित 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक कर्मचारी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। जांच में कर्नाटक और महाराष्ट्र के तीन साइबर ठगी मामलों में करीब 1 लाख 62 हजार रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है