नावाबाजार थाना क्षेत्र के रजहरा कोठी गांव में मंगलवार की दोपहर एक बेकाबू बैल के हमले में 62 वर्षीय महिला सरस्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती देवी, जो विजय चौहान की पत्नी हैं, दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के पास खड़ी थीं, तभी गांव के ही देवचंद राम का बैल अचानक उन पर झपट पड़ा और पेट में सिंघ से वार कर दिया।