गुरुवार दोपहर 2:00 राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा चितौरा हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग पर कार्यवाही की गई इस कार्यवाही में 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जप्त किए गए। कार्रवाई में तहसीलदार राहुल गौड कनिष्ठ जिला आपूर्ति नियंत्रक निशांत पांडे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।