बलरामपुर: राप्ती नदी के जलस्तर में सिसई घाट पर दर्ज की गई धीमी गति से वृद्धि जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्तमान में राप्ती नदी चेतावनी बिन्दु 103.620 मी0 से 1.22 मीटर के नीचे है। जल स्तर बहुत धीमी गति से बढ़ रहा है। राहत एवं बचाव के लिए जनपद में एक टीम फ्लड पी0ए0सी0-14 जवान एवं 03 हवलदार 02 मोटबोट्स के साथ तैनात हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य के लिए पर्याप्त नावें तथा मोटर बोट्स उपलब्ध हैं। बताया गया की स्थिति पर नजर रखा जा रहा है।