बलरामपुर: थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने चोरी मामले के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत चोरी के मामले में रुपेष यादव पुत्र रामू यादव नि0अजब नगर लखनीपुर को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के पास से एक अदद गैस सिलेण्डर इण्डेन, 3 अदद रिंच,1 अदद पेचकश, 1 अदद चाभी,1 अदद लाईटर व 10 पैसे के 2 अदद पुराने सिक्के व 1 रु0 का 1अदद सिक्का बरामद होने पर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया।