बलरामपुर: एम एल के कॉलेज में करिकुलर पाठ्यक्रम में नॉट क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थियों की शुरू हुई परीक्षा 67 रहे अनुपस्थित
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर परीक्षा केंद्र पर गुरुवार को स्नातक कक्षाओं के को करिकुलर पाठ्यक्रम में NQ आने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा के पहले दिन कुल पंजीकृत 1071 परीक्षार्थियों में से 1004 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 67 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गए।