बदायूं: मो.ब्राहमपुर निकट नई सराय पुलिस चौकी के रहने वाले राकेश साहू ने फर्जी शपथ पत्र लगाकर दुकान ट्रांसफर का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 शुक्रवार को बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निकट नई सराय पुलिस चौकी के रहने वाले राकेश साहू ने SSP आलोक प्रियदर्शी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया है कि उनके पिता के नाम नेहरू चौक पर एक दुकान है। पिता की मृत्यु हो गई जिसमें पिता की सभी संतान बारिश हो गई। वहीं बड़े भाई द्वारा नगर पालिका से मिलकर सभी भाई बहनों के फर्जी शपथ पत्र बनवाकर दुकान को ट्रांसफर करा लिया है।