बदायूं: अहीरटोला मोहल्ले में दबंगों द्वारा प्लाट पर अवैध कब्जा करने के मामले में पीड़ित ने CM को भेजा शिकायती पत्र
Budaun, Budaun | Jan 11, 2024 बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रमेश चंद्र शर्मा पुत्र हेतराम शर्मा निवासी ग्राम जमरौली थाना उझानी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को एक शिकायती पत्र भेजकर दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रमेश चंद्र शर्मा का एक प्लांट अहीरटोला मोहल्ले में पड़ा हुआ था। जिसपर दबंग जबरन कब्जा कर रहे थे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो दबंग पीड़ित को धमकाते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए।