बदायूं: नूरपुर पिनौनी मढ़ैया गांव में गाली देने का विरोध किया तो 6 लोगों ने लोहे का पाइप मारकर युवक की हत्या की
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी मढ़ैया गांव में 22 वर्षीय धरमेश पुत्र शिशुपाल को गुरुवार को 6 लोग गाली दे रहे थे। जब इसका धरमेश ने विरोध किया तो उन लोगों ने उसके लोहे का पाइप मारकर घायल कर दिया। घायल धरमेश को परिजन पहले इस्लामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे उसके बाद चंदौसी और फिर मुरादाबाद में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है।