बदायूं: करेंगी रेलवे कॉलोनी के पास खंडहर में लोहे के पाइप पर मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jan 12, 2024 जनपद रामपुर के थाना शाहबाद के गांव परौता का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप पुत्र रमाशंकर करेंगी रेलवे कॉलोनी के पास ठेकेदारी पर मजदूरी कर रहा था तो गुरुवार थाना वजीरगंज क्षेत्र के करेंगी रेलवे कॉलोनी के पास खंडहर में लोहे के पाइप पर फांसी का फंदा लगाकर प्रदीप ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदीप के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।