बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ आपदा सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्य विकास अधिकारी ने की प्रेस वार्ता, सचेत रहने की अपील की
सोमवार शाम को मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने बाढ़ सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि नेपाल राष्ट्र मे हो रही बारिश के चलते नेपाल से आ रहे हैं पानी और जनपद बहराइच में बीते दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण बहराइच जिले की नदियों का जलस्तर बढा है जिससे संभावित बाढ़ का खतरा बना हुआ है प्रशासन अलर्ट है।