भीलवाड़ा: आजाद चौक एवं शहर के नाला-सफाई कार्यों का विधायक ने किया निरीक्षण, नालों की सफाई व्यवस्था के दिए निर्देश
भीलवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नाला निर्माण एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक कोठारी ने सर्वप्रथम रामधाम क्षेत्र में बरसाती नाले का जायजा लिया।