प्रतापगढ़: गंगेहटी गांव में चकमार्ग की जमीन पर हुए निर्माण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से कराया जमीदोज
प्रतापगढ़ जनपद के गंगेहटी गांव निवासी विनय कुमार सिंह द्वारा सरकारी चकमार्ग पर दीवाल बना कर टीनशेड डालकर कमरा बना लिया गया था । जिसकी शिकायत गांव के रमेश सिंह द्वारा की गई थी । मंगलवार को तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक चौकी इंचार्ज मंदाह मिथलेश चौरसिया के साथ मौके पर पहुंच कर जे सी बी द्वारा कमरे को गिराकर चक मार्ग को खाली करा दिया गया है।