प्रतापगढ़: अखिल भारतीय उमरवैश्य महासभा ने चिलबिला पहुँचकर समाजसेवी रोशनलाल का किया अभिनंदन
अखिल भारतीय उमरवैश्य महासभा के तत्वाधान में चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य का मंगलवार शाम 4 बजे अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगरा बादशाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि जी रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।