मधेपुरा: एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में चलाया 'कुलपति खोजो' अभियान, नोटिस बोर्ड पर चिपकाया वीसी का पोस्टर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को बीएनएमयू में कुलपति खोजो अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव ने कुलपति का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि वर्तमान कुलपति छात्र-छात्राओं पर मुकदमा के लिए अनुशंसा करके और उन्हें उनके विभाग से निलंबित करके विश्वविद्यालय मुख्यालय छोड़कर फरार हैं।