मधेपुरा: मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर 3 तस्कर समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी 3 तस्कर समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मद्य निषेध अधीक्षक बिपिन कुमार ने बताया कि बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा रेलवे ढ़ाला के पास 16 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर सोनू कुमार, बिहारीगंज रेलवे स्टेशन के पास 2 लीटर चुलाई शराब बरामद कर रतन कुमार को गिरफ्तार किया गया।