मधेपुरा: बीएन मंडल विश्वविद्यालय की अराजकता के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने वीसी का पुतला फूंका
बीएन मंडल विश्वविद्यालय के मेन गेट पर सोमवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा का पुतला दहन किया। करीब दो दर्जन छात्र नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। जहां पहले से तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों ने छात्र नेताओं को कैंपस में आंदोलन करने से रोक दिया। लगभग आधा घंटा तक पुलिस बलों के साथ नोकझोंक हुई।