मधेपुरा: युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष से मधेपुरा युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात, दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार नीतीश पटेल को मनोनीत किए जाने पर पार्टी के नेताओं ने खुशी व्यक्त की है। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने जदयू के प्रदेश कार्यालय में नीतीश पटेल से मिलकर गुलदस्ता देकर बधाई व शुभकामनाए दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के युवा ब्रिगेड की कमान नीतीश पटेल को सौंपी है।