फर्रुखाबाद: गांव खुटिया में लगभग 40 वर्ष पुराना मंदिर पिता-पुत्र के ऊपर भरभरा कर गिरा, पूजा करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
कमालगंज के गाँव खुटिया निवासी 55 वर्षीय मूलचंद पुत्र श्री कृष्ण घर के बाहर बने लगभग 40 वर्ष पुराने शंकर जी के मंदिर में पूजा कर रहे थे।तभी उनका 25 वर्षीय बेटा अजेंद्र पुत्र मूलचंद भी वहां पहुँच गया।तभी मंदिर भरभरा कर गिर पिता पुत्र के ऊपर गिर गया।मंदिर के मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए। भतीजा सुदेश व अन्य लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया