रूपवास: रुदावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंहाड़ा हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुदावल पुलिस ने दो दिन पूर्व सिंहाड़ा गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेंज आईजी कैलाश चंद के निर्देशन में थानाधिकारी नरेश चंद शर्मा ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी।