गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, मौके पर ही किया निवारण
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित सभागार में आज शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 100 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित मामले आए।इसकी जानकारी आज दिनांक 15 मई शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दी।