बांधवगढ़: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रहेगा शुष्क दिवस, जिले की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद
गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं शुष्क दिवस के दौरान जिले की सभी कंपोजिट मदिरा दुकानें,देशी मद्य भंडार, बीयर बार और एफएल-3ए दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुष्क दिवस के दौरान जिले में कहीं भी मदिरा बिक्री न हो