पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने 16 ग्राम अवैध हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोलूवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सोमवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस ने लोंगवाला नहर पटरा से आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोंटी निवासी लोंगवाला को गिरफ्तार किया है।