बहरोड़: काठूवास टोल प्लाजा हमले में तीन और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, बोलेरो जीप भी जब्त
Behror, Alwar | Sep 6, 2026 बहरोड में काठूवास टोल प्लाजा पर पूर्व प्रधान पंचायत समिति नीमराना एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मांढ़ण थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बोलेरो जीप भी जब्त कर ली ।