नजीबाबाद: नजीबाबाद में पत्रकारों ने एसडीएम को दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ हुई घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा
5 सितंबर को 11:00 बजे दिल्ली के साकेत थाना पुलिस पर 4पीएम की महिला पत्रकारों शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्रता के आरोपों को लेकर नजीबाबाद के पत्रकारों में रोष है। मामले के विरोध में शनिवार को आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. तारिक जकी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अफजल अहमद अंसारी ने ज्ञापन सौंपा।