जहानाबाद: जहानाबाद में घूस लेते पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, वायु सेना के रिटायर जवान से ले रहा था घूस, नौकरी से हुआ बर्खास्त
जहानाबाद में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी अविनाश कुमार नलिन को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। निगरानी विभाग, ने 7 अक्टूबर 2025 को छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की प्राथमिकी के बाद विभागीय जांच हुई। दोष सिद्ध होने पर बिहार सरकारी सेवक नियमावली-2005 के तहत कार्यवाही।