बालाघाट: भरवेली पंचायत में बदला नेतृत्व: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विधायक अनुभा मुंजारे ने किया सम्मान
मॉयल नगरी भरवेली में विगत दिनों ग्राम पंचायत भरवेली के ऊर्जावान उपसरपंच एवं पंचों द्वारा पंचायत में संचालित कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए निवर्तमान सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे पूर्ण बहुमत से पारित किया गया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत भरवेली कार्यालय में नव निर्वाचित सरपंच उर्मिला मालेश एवं उपसरपंच राजेश बाहेश्वर सहित पंचायत