मल्हारगढ़: मल्हारगढ़ में कांग्रेस ने फसल खराब होने और जलभराव की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मल्हारगढ़ में किसानों ने फसल सर्वे व मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार 15 सितंबर शाम करीब साढ़े 5 बजे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ तहसीलदार पंकज जाट को ज्ञापन सौंपा,किसानों ने सोयाबीन-उड़द में पिलामोजक व इल्लियों के प्रकोप से खराब फसलें दिखाईं,बारिश से जलभराव और आकाशीय बिजली से जले उपकरणों का सर्वे कराने की मांग भी उठाई,