बिसवां: रेउसा तंबौर मार्ग पर नशे में धुत बाइक सवार को बचाने में पलटी पिकअप, चालक और साथी बाल-बाल बचे
Biswan, Sitapur | Mar 13, 2026 रेउसा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रेउसा-तंबौर मार्ग पर बभनावा गांव के पास हुआ। हालांकि दुर्घटना में चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। पिकअप वाहन रेउसा कस्बे की पशु बाजार की ओर जा रही थी और उस समय वाहन खाली था। इसी दौरान बभनावा गांव के पास आगे चल रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गई।