कांके: विधानसभा परिसर में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी, प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लाया गया. जहां से पार्थिव शरीर हवाई अड्डे से झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया गया. यहां राज्यपाल समेत विधानसभा सदस्यों ने रामदास सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.