कांके: किशोरगंज स्थित शनि मंदिर के पास लड़की से छिनतई, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 रांची के किशोरगंज शनि मंदिर के पास एक लड़की के साथ छिनतई की घटना घटी है। छिनताई की घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब आठ बजे रांची के किशोरगंज शनि मंदिर के पास स्कूटी पर सवार दो लड़कों ने सड़क पर जा रही एक युवती का पर्स छीनकर रातू रोड चौक की ओर फरार हो गये।